राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया खेल गुरुओं का सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते थे। इस अवसर पर खेल शिक्षक हेमेंद्र निगम एवं खेल विभाग के एसएन नामदेव, सुनील चौधरी का अभिनंदन किया गया। श्री सांगते ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। बच्चों को अपने दैनिक जीवन में खेल को स्थान देना चाहिए। 


निगम ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद आज भी प्रत्येक खिलाड़ी के लिए आदर्श और प्रेरणा का कार्य करते हैं। श्री नामदेव ने कहा कि खेल से हमारे जीवन में अनुशासन आता है और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के प्रसंग को सुनाया। सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य शकुंतला मालवीय, सूर्यबाला बघेल एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा