स्व. प्रभात झा ने अपने व्यक्तित्व और कर्तव्यों के विचारों की हम सबको प्रेरणा लेना चाहिए- राजीव खंडेलवाल

- भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा संपन्न





भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की श्रद्धांजलि समारोह स्थानीय भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास पर बुधवार को आयोजित की गई। पार्टी के समस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कर्तव्य से विचारधारा को उनके जीवन के पत्रकारिता से लेकर के राजनीतिक सफर तक विचारों को रखा। और वही कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर आत्म शांति की प्रार्थना की गई।


               स्व. प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के विचारों को लेकर संगठन और राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न संगठनत्म जिम्मेदारियां का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए संघर्ष की पराकाष्ठा की। स्वर्गीय प्रभात जी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जानते थे और कार्यकर्ताओं के मन में बसे थे। प्रभात झा जी वर्षों तक विचार के समाचार पत्र स्वदेश में पत्रकारिता की प्रखरता के लिए जाने गए। उन्हें राजनैतिक क्षेत्र में भेजा गया तो उन्होंने यहां भी अपनी प्रतिभा की विलक्षणता को सिद्ध किया। प्रभात झा जी को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। उस समय राजनैतिक दलों में मीडिया विभाग की अवधारणा भी नहीं थी। वे कमल संदेश के संपादक रहे तो उसकी चर्चा देशव्यापी थी। प्रभात जी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो संगठन में असंख्य नवाचार हुए। सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने अपना एक स्थान स्थापित किया। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दी। उन्होंने कहा हम सब कार्यकर्ता उनके जीवन के विचारों को लेकर संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्य करें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय प्रभात जी के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए- बहादुर मुकाती


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बहादुर मुकाती ने कहा कि कि स्वर्गीय प्रभात जी ने अपने जीवन संघर्ष के साथ सदा सरलता में व्यतीत किया । जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई उसका उन्होंने अक्षर सह पालन किया। जिस संगठन ने उन्हें जिम्मेदारियां दी जिसका उन्होंने पूर्ण रूप से संघर्ष और पराकाष्ठा के साथ आगे बढऩे का कार्य किया हम सब कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।


स्वर्गीय प्रभात ने संगठन और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया- नंदकिशोर पाटीदार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नंदकिशोर पाटीदार ने उनके जीवन का स्मरण सुनते हुए कहा की प्रभात जी जहां भी मिलते थे वहां उनका हमेशा कार्यकर्ता भाव से प्रेम होता था । जिन्होंने संगठन से लेकर के राज्यसभा और स्वदेश समाचार पत्र के संपादन कार्य से लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। यह पूरे प्रदेश के लिए दुख की बात है भगवान अपने चरणों में शांति प्रदान करें यही उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित है।


व्यक्ति नहीं वह एक बड़े विचार थे- राजेश यादव

प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय प्रभात व्यक्ति नहीं एक विचार थे हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन संघर्ष की पराकाष्ठा के साथ व्यतीत हुआ। पूर्व निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय प्रभात के जीवनकाल में प्रकाश डाला। और कहां की स्वर्गीय प्रभात जी व्यक्ति नहीं विचार और कार्यकर्ताओं के बीच परिवार भाव को लेकर काम करते थे।


गरीबी का अहसास था इसलिए हमेशा करते थे मदद- नरेंद्र सिंह राजपूत

                         राजपूत ने कहा कि प्रभात झा को गरीबी का अहसास ही नहीं अनुभव भी था इसीलिए वे गरीबों के प्रति हमेशा उदार रहते थे। वे जिसके खिलाफ खड़े होते तो पीछे नहीं हटे और जिसके साथ खड़े होते तो कभी साथ नहीं छोड़ते थे। उनके ये ही गुण उनके भविष्य की आधारशिला बने। भाजपा के तब के शीर्ष नेता कुशाभाऊ ठाकरे के लिए प्रभात झा सबसे भरोसे के कार्यकर्ता थे। उनका यही विश्वास प्रभात को ग्वालियर से भोपाल ले गया। यही कारण है कि प्रभात झा के ग्वालियर में बंगला का नाम भी सहयोग रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, नरेंद्र सिंह राजपूत, रायसिंह सेंधव, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, नगर निगम सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, राम सोनी, भारत सिंह पटलावदा, मनोहर सिंह जाधव, पंकज वर्मा, ओम जोशी, भेरूसिंह अटरिया, शशिकांत यादव, बलराम चौधरी, अजय तोमर, शिवम चौधरी, जितेंद्र सेंधव, तनय चौधरी, विजेंद्र राणा, मनीष डांगी, राजू पहाडिय़ा, ईश्वर परासिया, गोपाल खत्री, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये तहसीलदार, आवेदक से नामांतरण के लिये मांग रहे थे रिश्वत ! Tehsildar caught red handed taking bribe of Rs 7 thousand, was demanding bribe from the applicant for name transfer!

फ्रीज में मिली महिला की लाश संबंधी सनसनीख़ेज़ अंधे क़त्ल का 10 घंटे में पर्दाफ़ाश, 5 साल लिव इन में रहने के बाद घोंट दिया पिंकी का गला ! 10 माह से रखा था फ्रिज में महिला का शव !