देवास के संस्कार हॉस्पिटल में बच्चे का गलत इलाज करने का आरोप, परिजन ने पुलिस में की शिकायत

 

भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के संस्कार हॉस्पिटल में बुखार के चलते भर्ती किए गए बच्चे का गलत इलाज करने का मामला सामने आया है। परिजन का अस्पताल के कर्मचारियों से बहस करने का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। फिलहाल परिजनों ने बच्चे को देवास से इंदौर के निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाने की बात कही है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं अस्पताल द्वारा सही इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस में तथा cm helpline पर शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन