पण्डित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन गायन और संतूर, सितार वादन की हुई आकर्षक प्रस्तुतियां On the second day of Pandit Kumar Gandharva festival, attractive presentations of singing and playing Santoor and Sitar were made.
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम देवास के सहयोग से पण्डित कुमार गंधर्व की स्मृति में मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित पण्डित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन गायन और संतूर, सितार वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां हुई। सभा की शुरूआत पुणे के श्री शान्तनु गोखले के संतूर वादन से हुई। दूसरी प्रस्तुति सुश्री शुभदा पराड़कर (मुम्बई) के गायन की हुई तथा समारोह का समापन श्री नीलाद्रि कुमार (मुम्बई) के सितार वादन की आकर्षक प्रस्तुति से हुआ।
संगीत सभा में सहयोगी कलाकार के रूप में तबले पर सर्वश्री पवन सेम, हितेन्द्र दीक्षित, मनोज पाटीदार, यशवन्त वैष्णव, मृदंगम पर एम.वी.चंदर शेकर, बाँसुरी पर जी. रघुरामन तथा हारमोनियम पर दीपक खसरावल एवं उपकार गोड़बोले संगत की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुगंधा बेहरे ने किया।
समारोह में अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम बिहारी सिंह, उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के अधिकारी, संस्कृति विभाग के अधिकारी, पीओ डूडा रवि भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण, पण्डित कुमार गन्धर्व की पुत्री कलापनी कोमकली, पत्रकारगण एवं संगीत प्रेमी उपस्थिति थे।




.jpg)
Comments
Post a Comment