दशहरा प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
भारत सागर न्यूज/देवास। 88 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) का शुभारंभ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, मंडल महामंत्री नवीन सोलंकी, राकेश ठक्कर के साथ स्थानिय कुशाभाउ ठाकरे स्टेडियम आई.टी. आई. परिसर मे गुरूवार 3 अक्टुबर को फिता काटकर तथा मॉ तुलजा भवानी व मॉ चामुण्डा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नागरिको व बच्चों के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु रियासतकाल से दशहरा कृषिकाल एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसे नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रदर्शनी का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाता रहा है। प्रदर्शनी मे शहर व बाहर से आने वाले व्यापारीयों को नगर निगम द्वारा निर्धारित अस्थाई स्टाल बनाकर दिये जाते है।
इसे भी पढ़े - नवरात्रि पर्व शुरू, लेकिन नही भरे गए गड्डे, पता नही चलता कि सडक़ में गड्डे या गड्डो में सडक़
अस्थाई स्टालों मे फुड झोन, गृहस्ती सामग्री व अन्य सामग्रीयों की दुकाने लगाई जाने के साथ ही बच्चों के मनोरंजन हेतु मिकी माउस व झूले लगाये जाते है। महापौर प्रतिनिधि अग्रवाल ने कहा कि दशहरा प्रदर्शनी मे निगम द्वारा नागरिको के मनोरंजन के साथ प्रदर्शनी के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा। आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा प्रतिवर्ष लगाई जाने वाली दशहरा प्रदर्शनी मे नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु निगम द्वारा प्रदर्शनी मे आने वाले व्यापारीयों को अस्थाई स्टाल पर अपना व्यवसाय सूचारू रूप से संचालित करने मे सहयोग दिया जावेगा। आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा प्रतिवर्ष लगाई जाने वाली दशहरा प्रदर्शनी मे नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु निगम द्वारा प्रदर्शनी मे आने वाले व्यापारीयों को अस्थाई स्टाल पर अपना व्यवसाय सूचारू रूप से संचालित करने मे सहयोग दिया जावेगा।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, प्रदीप शास्त्री, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव, दिलीप मालवीय, प्रतिक शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त उबनारे, उपयंत्री चंदन सोनी,जीवन रावत,पलक श्रीवास्तव आदि सहित व्यापारी व नागरिकगण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment