माता का जागरण भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया

  • भाजपा नेता चंद्रशेखर मालवीय सहित साथियों ने की मां शक्ति की आरती 



भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। नगर भौरासा के प्रसिद्ध मां शक्ति के दरबार में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के दूसरे दिन भाजपा नेता चंद्रशेखर मालवीय सहित साथियों ने शक्ति माता मंदिर पहुंचकर मां शक्ति की आरती की। मुख्य अतिथियो का जेएमडी ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया! भाजपा नेता चंद्रशेखर मालवीय ने बताया में यहां मंदिर में कई वर्षों से लगातार आ रहा हूं मुझे यहां आकर एक अलग ही प्रकार की शांति मिलती है। मां शक्ति से आप सभी को हमेशा स्वस्थ रखे व मां शक्ति का आशिर्वाद सदैव बना रहे! आरती के पश्चात् संस्था श्री बाबा भंवरनाथ द्वारा फ्रूट रबड़ी का वितरण किया गया।





       वही माता का जागरण भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हनुमान जी, राधा कृष्ण, भोलेनाथ,मां कालिका की विशेष सजीव झांकी की प्रस्तुति दी गई वहीं प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा अपने सुमधुर भजनों से भक्तो का मन मोह लिया! भजनों के बीच प्रश्न भी पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने पर महिलाओ को 31 चांदी की बिछुड़ी (राधेश्याम जी सोनी मनीराम जी की पुरानी दुकान)वही पुरुषो को सही उत्तर देने पर (राजेंद्र स्वर्गीय जेठमल जी पालीवाल) व राजेंद्र यादव (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भौरासा) द्वारा सही उत्तर देने पर उचित इनाम दिया गया।






                इस दौरान पार्षद सचिन यादव, जीवन सिंह ठाकुर, रघुवीर सिंह ठाकुर,पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र ठाकुर, सरपंच तेज़ यादव, नकुल अग्रवाल,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मौसम माली, विनायक माली, मुकुल जोशी सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा