माताजी की टेकरी पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रोजगार सहायक सुनील धानक और कपिल शर्मा का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश





भारत सागर न्यूज/देवास। शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ चामुण्डा टेकरी देवास पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रोजगार सहायक जनपद पंचायत देवास सुनील धानक और रोजगार सहायक जनपद पंचायत देवास कपिल शर्मा का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये है।


 माताजी की टेकरी पर दर्शनार्थियों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक प्रशासकीय कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए रोजगार सहायक जनपद पंचायत देवास सुनिल धानक एवं रोजगार सहायक जनपद पंचायत देवास कपिल शर्मा की ड्यूटी माताजी टेकरी पर लगाई गई है। सुनिल धानक और कपिल शर्मा अपने नियत कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहे एवं इनके द्वारा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही/उदासीनता एवं अनियमितता बरती गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन