यह वर्ष "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" अभियान के रूप में मनाया जाएगा- गायत्री राजे पवार

 


भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री राजे पवार ने कहा की संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात है। आज का दिन हम सब भारतीयों के लिए गर्व और प्रसन्नता का दिन है। आज का दिन विश्व व्यापी मूल्यों की पारस्परिक समझ का अवसर और उत्सव है। इस वर्ष संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसके चलते यह वर्ष और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इस महत्व को देखते हुए इस वर्ष को "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" अभियान के रूप में मनाने का निर्णय किया गया है।



संविधान सबका संरक्षक, इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा- संविधान को देश के हर नागरिक ने अंगीकृत किया है, इसलिए संविधान के वास्तविक संरक्षक हम भारत के लोग ही हैं। संविधान जहां एक और नागरिकों को सशक्त करता है, वहीं दूसरी ओर नागरिक भी अपने आचरण और व्यवहार से संविधान का संवर्द्धन और संरक्षण करते हैं। संविधान किसी एक का नहीं बल्कि सभी का संरक्षक है। इसलिए उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है।


भावी पीढ़ी को संविधान से परिचित कराएं खंडेलवाल

           खंडेलवाल ने कहा- देश के हर वर्ग समुदाय और नागरिक का अपने अधिकारों और कर्तव्यों के अनुपालन के लिए सजग और सक्रिय रहना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक समर्पित भाव से संविधान के उद्देश्यों और महत्व को समझे और समुचित पालन के द्वारा संविधान के प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन करे। हम सब का दायित्व है कि संविधान के अनुसार जाति, धर्म, लिंग, भाषा इत्यादि के आधार पर भेदभाव बिना एक सशक्त और समावेशी समाज बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। जरूरी है कि संविधान निर्माताओं द्वारा स्वतंत्र लोकतांत्रिक और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए लंबे संघर्ष और त्याग के बारे में भावी पीढ़ी को परिचित कराया जाए। 



कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री पंकज वर्मा, संजय दायमा, गणेश पटेल, अजय तोमर, धर्मेंद्र सिंह बैस, मनोहर जाधव, मनोज गर्ग, मंडल अध्यक्ष देवकरण पाटीदार, बजरंग बैरवा, राजेंद्र ठाकुर एवं भाजपा पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा