परेशान पीड़ित किसान घुटने का बल पहुंचा एसडीम ऑफिस, प्रशासन पर लगाए कार्रवाई नहीं करने के आरोप
भारत सागर न्यूज/देवास। खातेगांव के सावसदड़ा निवासी एक किसान अपने बच्चे ओर पत्नी सहित घुटने के बल sdm आफिस पहुंचा जहाँ sdm को पूरा घटना क्रम बताया, घटना मे किसान ने बताया की मैं अपनी खेती नहीं पर खेत नहीं कर पा रहा हूँ...अपना परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहा हूँ, लेकिन मेरे पड़ोसी कृषकों ने मेरा रास्ता रोक दिया, जिससे मेरी मक्का की फ़सल भी नहीं निकाल पाई जो कि मेरे खेत पर ही दो माह से पड़ी हुई है, रास्ता नहीं होने के कारण अपनी फ़सल नहीं निकाल पाया जो की खेत पर ख़राब हो रही है। इसी घटना से परेशान होकर पीड़ित किसान अपने परिवार के साथ घुटने के बल खातेगांव एसडीएम कार्यालय पहुंचा। खातेगांव एसडीएम प्रियंका चंद्रावत से पीड़ित किसान मिला ओर sdm को अपनी पूरी व्यथा बताई।
मामले में SDM ने बताया लक्ष्मण की मांग है खेत पहुंचने रास्ता दिया जाए, यह जानकारी है कि यह व्यक्ति विशेष के संबंध में सिविल कोर्ट से यह व्यक्ति केस हार चुका हैं, sdm ने बताया कि आदेश के विरोध न्यायालय में अपील कर सकते है, sdm कार्यालय से कार्यवाही करना संभव नहीं है, एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार और संबंधित हलके के पटवारी को खेत पर भेज कर निरीक्षण करवाया जाएगा।


Comments
Post a Comment