सद्गुरू शीलनाथ मंडल ने मनाई अटल जी की जन्म जयंती



भारत सागर न्यूज/देवास। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जन्म जयंती बुधवार को भाजपा संगठन के निर्देशानुसार विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा मनाई गई। मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश के सपूत भारत रत्न अटल जी की जन्म जयंती पर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 33, 34, 35, 36 एवं 37 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं व बूथ अध्यक्षों का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।



                                                               मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों में वरिष्ठ नेता अशोक कहार, पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते, पार्षद जितेंद्र मकवाना, बलराम प्रजापति, अखिलेश धुरिया, प्रमोद डोंगलिया, असलम घोसी, पार्षद बाबू यादव, अर्जुन यादव, संतोष पंचोली, परवेज शेख की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा