अमृतनगर खाटू श्याम मंदिर में मनया एकादशी महोत्सव





भारत सागर न्यूज/देवास। अमृतनगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में श्याम भक्तों ने एकादशी महोत्सव मनाया। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार केसर, चंदन, और उज्जैन से मंगाए फूलों से किया गया। बाबा खाटू श्याम को 56 भोग लगाया गया। पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गई। 


                                                     भक्तों ने पवित्र ज्योत में आहुति देकर श्याम प्रभु का आशीर्वाद लिया। हजारो भक्त बाबा श्याम की महाआरती में शामिल हुए। श्याम सेवक, श्याम शर्मा, राधा अग्रवाल, पूर्णिमा खंडेलवाल, अर्जुन चौधरी, संजय दायमा, प्रवीण शर्मा, मनोज हेतवाल ने बाबा श्याम के दर्शनकर देवास शहरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना खाटू नरेश से की।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा