भावेश नाहर उत्कृष्ट कार्य करने पर हुए सम्मानित

 


भारत सागर न्यूज/देवास। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का चतुर्थ स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम नागदा में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य कौशिक महाराज के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।



          इस उपलक्ष्य में इंदौर उज्जैन संभागीय मीडिया प्रभारी भावेश नाहर को मीडिया क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर बेस्ट ऑफ द ईयर का मोमेंटो देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। नाहर के सम्मान होने पर संगठन पदाधिकारी व इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा