विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में कंपनियों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व एड्स दिवस 2024 कार्यक्रम अंतर्गत संस्था एडवांस इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना माइग्रेन/ट्रकर देवास द्वारा मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार व डॉ. अमरीन शेख (जिला नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में सनफार्मा कंपनी चौराहा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सर्वप्रथम एचआईवी/एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी क्या हैं? यह किन कारणों से फैलती हैं ,इससे कैसे बचा जा सकता हैं, इसकी रोकथाम क्या है आदि।
तदोपरांत एसटीआई, टीबी, एक्ट 2017 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही एचआईवी तथा सिफलिस की मुफ्त जांच व उपचार के संबंध में जानकारी देते हुए सभी को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण व अपनी जांच अवश्य रूप से करवाने का कहा गया। साथ ही आईसीटीसी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में जाकर नि:शुल्क एचआईवी की जांच करवा सकते हैं।
एचआईवी/एड्स की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को आईईसी मटेरियल बांटे गये, कंडोम प्रमोशन हेतु काउंसलर द्वारा कंपनी वर्कर, मजदूर व ट्रकर भाइयों को नि:शुल्का कंडोम का वितरण एवं 1097 टोलफ्री नंबर की जानकारी दी। जिसमे सभी एचआईवी/एड्स संबंधित जानकारी फोन लगाकर ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में संस्था के परियोजना प्रबंधक सय्यद तस्कीन अली, काउंसलर मुकेश राठौर, एम एण्ड ई ए आशीष सोनी और ओआर डब्ल्यू अजय बोडाना, इम्तियाज खान व कुमारी कीर्ति नायक उपस्थित थे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Comments
Post a Comment