जलवायु स्मार्ट ग्राम विकास के लिए आईटीसी मिशन सुनहरा कल और बाएफ का नया कदम

- अधिकारियों को मिला मॉड्यूल आधारित पैकेज ऑफ प्रैक्टिस पर प्रशिक्षण



भारत सागर न्यूज/देवास। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत बाएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित जलवायु स्मार्ट ग्राम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय मॉड्यूल आधारित पैकेज ऑफ प्रैक्टिस रबी फसल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत देवास के सभागृह में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में कृषि कल्याण एवं कृषि विभाग के अधिकारियों, एडीए, केवीके वैज्ञानिकों, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, एनआरएलएम और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बाएफ के सीएसवीपी के प्रोजेक्ट लीडर संदीप लेवा ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और इसमें शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं के सहयोग पर प्रकाश डाला। 




         कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विवेक पेंडारकर ने देवास जिले में कृषि और कृषि आधारित आजीविका के चार महत्वपूर्ण आयामों पर विचार साझा किए: 1. जलवायु आधारित खेती, 2. प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, 3. आजीविका के विविध आयाम, 4. संस्थागत सहयोग और विकास आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कृषि आधारित स्मार्ट खेती, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीक, और किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के. एस. भार्गव, सहायक संचालक कृषि विलास पाटिल, लोकेश गंगराड़े, तुलसीराम परिहार और लखन परमार जैसे प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।


इसके अलावा उधानिकी विभाग से यशिका रघुवंशी और सीमा सतपुड़ा तथा बाएफ टीम से मोनू चौरे, आरती राठोर, और मुकेश बडक़निया ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण का प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और यह सुनिश्चित किया कि जलवायु स्मार्ट कृषि के महत्व को वे अपने क्षेत्रों में लागू करने में भरपूर सहयोग करेंगे तथा स्थानीय जनसमुदाय को इसके प्रेरित करेगें। अंत में, परियोजना अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और विभागीय सहयोग को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम ने न केवल जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि कृषि क्षेत्र में समग्र विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा