अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस बच्चों को ध्यान करने के लिए किया जागरूक

 


भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आव्हान पर 21 दिसंबर, शनिवार को नवांकुर संस्था दशमेश सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी जिला देवास सेक्टर क्षिप्रा के ग्राम पंचायत सुकल्या के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस मनाया गया। संस्था अध्यक्ष सन्मित सिंह खनूजा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में बच्चो को बताया कि ध्यान करने से मन एकाग्रचित होता है और योग करने से तन स्वस्थ रहता है।




                   इसलिए हमें दिन में एक बार करीब आधे घंटे तक ध्यान करना चाहिए। जिससे मन प्रसन्न होने के साथ ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। इस अवसर पर प्राचार्य सूर्यवंशी सर, शिक्षक, राजेश बराना, तरूण वीरपारा, विजय चौधरी सहित विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा