जामगोद की बेटी दीपिका ने MPPSC में किया प्रदेश टॉप, 18-18 घंटे की मेहनत से हासिल की सफलता





भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के छोटे से गांव जामगोद की बेटी दीपिका पाटीदार ने मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से दीपिका ने न केवल अपने परिवार और समाज का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

दीपिका के पिताजी गोपाल पाटीदार ग्राम पंचायत में सचिव हैं। दीपिका घर की बड़ी बेटी हैं, और उनका एक छोटा भाई है, जो खेती करता है। दीपिका ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा तालौद और राऊ के उमियाधाम विद्यालय से प्राप्त की, जहां 10वीं और 12वीं कक्षा में भी वह अव्वल रहीं।


ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने इंदौर के होल्कर कॉलेज से बीएससी की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव सिविल सेवा की ओर हो गया। उन्होंने दिल्ली जाकर तैयारी शुरू की और इतिहास विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।





दीपिका ने 2019 में एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की। इंदौर के महात्मा गांधी संस्थान में डेढ़ से दो साल तक टेस्ट सीरीज और साक्षात्कार की तैयारी की। परीक्षा के दिनों में दीपिका रोजाना 18-18 घंटे पढ़ाई करती थीं। कई बार तो वह परिवार से भी संपर्क नहीं कर पाती थीं।

गांव और परिवार में जश्न का माहौल-


दीपिका की सफलता पर उनके गांव जामगोद और पूरे देवास जिले में खुशी की लहर है। उनके परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए बताया कि दीपिका ने अपने संकल्प और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा