अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

 


भारत सागर न्यूज/देवास/सोनकच्छ। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर स्थित इंदौर-भोपाल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने त्वरित मदद करते हुए घायल को सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।





मृतक की पहचान बंटी पिता मेहरबान सिंह चौहान निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बंटी प्रतिदिन की तरह अपने घर से सोनकच्छ काम करने जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





परिवार में शोक की लहर-


इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। बंटी के करीबी लोगों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया