राष्ट्रीय ध्वज से होगा बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, होगी महाआरती
भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में बाबा खाटू श्याम की महाआरती शनिवार को एकादशी के उपलक्ष्य में शाम 7 बजे होगी। बाबा खाटू श्याम जी का अलौकिक श्रृंगार, राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे के रूप में होगा। 56 भोग लगाकर श्याम देव की पवित्र ज्योत शाम 6 बजे प्रज्वलित होगी। खाटू श्याम मंदिर महिला मंडल द्वारा बाबा श्याम का संकीर्तन होगा। साथ ही महाप्रसादी का वितरण होगा। मंदिर के पट दिनभर खुले रहेंगे।

Comments
Post a Comment