मध्यप्रदेश भाजपा जिला शहर अध्यक्षों की घोषणा...

  • संजय अग्रवाल बने भाजपा जिला अध्यक्ष



भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल को उज्जैन का भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


                   संजय अग्रवाल ने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और वे दाल व बेसन के व्यापार से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे भाजपा नगर जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। राजनीतिक जीवन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद माधव कॉलेज इकाई के अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के नगर कोषाध्यक्ष और जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के नगर मंत्री और नगर उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

संजय अग्रवाल बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे हैं और दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव जैसे पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वे राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी जाने जाते हैं।



       भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहा कि संजय अग्रवाल के अनुभव और समर्पण से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा