अ.भा.पोरवाल युवा संगठन ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण




 
भारत सागर न्यूज/देवास। युवा निर्माण से समाज निर्माण व समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य के साथ अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, महामंत्री जगदीश काला, प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र काला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के अद्भुत युवा शक्ति एवं ऊर्जावान, प्रेरणादायक व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समस्त समाजजन व युवा साथियों ने सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 


                                  कार्यक्रम में पोरवाल युवा संगठन के  पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक पोरवाल ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोरवाल युवा संगठन संस्थापक राजेंद्र संघवी, राजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, जिला महामंत्री नरेश पोरवाल, सीए कमलेश धनोतिया, दिनेश धनोतिया, कान्हा फरक्या, अक्षय पोरवाल, विजय सेठिया सहित समाजजन उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा