सेन समाज के 60 तीर्थ यात्रियों का जत्था बस से प्रयागराज रवाना





भारत सागर न्यूज/देवास। मालवी सेन समाज धर्मशाला (ट्रस्ट) देवास के नेतृत्व में करीब सेन समाज के 60 भक्तों का जत्था महांकुभ यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। सेन युवा संगठन के जीतु चौहान ने बताया कि 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे बस से रवाना हुए सभी तीर्थ यात्री सेन समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए। जहां सभी यात्रियो का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत करते हुए यात्रा की मंगल कामना की। समाज के सभी तीर्थ यात्री शैनेश्वर महादेव के आशीर्वाद प्राप्त कर रवाना हुए।








           तीर्थ यात्रियो का जत्था कुबरेश्वर धाम, बागेश्वर धाम, मैहर माताजी, चित्रकुट, रामघाट होते हुए सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां गंगा जी, यमुना जी, सरस्वती जी के संगम पर स्नान करने के पश्चात देवाधि देव महादेव की नगरी काशी में गंगा जी में स्नान कर 84 घाट पर घूमकर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर हनुमान गढी सरयु स्नान पश्चात ओरछा होते हुए सीधी यात्रा देवास पहुंचेगी। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों का स्वागत अशोक चौहान, अशोक वर्मा, कचरूलाल वर्मा, रामेश्वर नागेश, रामेश्वर राठौड़, कपिल वर्मा, हेमंत वर्मा, अनिल वर्मा, दिपक परमार, अजय परमार मुकेश चौहान, अजय वर्मा, शंकरलाल नागेश, महेश नागेश, राजेश नागेश सहित समाजजनों व परिवारजनों ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा