क्षत्रिय मराठा समाज ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का 395वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समन्वयक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर ने बताया कि 19 फरवरी को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजन आरती प्रात: 8 बजे समाज भवन में समाजजनों द्वारा की गई। वाहनों से प्रभात फेरी महात्मा गांधी मार्ग से शिवाजी उद्यान, भोपाल चौराहा तक निकाली गई। जहां सर्वप्रथम नन्हे बालक इंद्राक्ष पाचुनकर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की स्तुति प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात परम्परा अनुसार राज परिवार की ओर विधायक गायत्रीराजे पवार ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया। साथ ही समाजजनों को संबोंधित करते हुए कहा कि वीर शिवाजी महाराज की विचारधारा- स्वराज्य, न्याय, और समावेशिता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुईं है। 





                                 शिवाजी महाराज का जीवन हर नागरिक के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने अपनी बहादुरी, संघर्ष, और नीतियों के माध्यम से भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। आज हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। शिवाजी महाराज की वीरता और नेतृत्व हमें जीवन में सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। एक महान और एकजुट राष्ट्र बनाने वाले योद्धा की जयंती हम सब मिलकर नमन करते है। इस अवसर पर ट्रस्टी अध्यक्ष प्रमोद जाधव, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे, सचिव किरण वर्पे, श्याम बोराडे, विनोद वारे, नरेन्द्र पिसाल, दीपक काले, राजेन्द्र लाड, गिरीश भंवर, समरजीत जाधव, उदय सिंह पवार, मधुकर राव भंवर, क्षत्रिय मराठा समाज मातोश्री जिजाऊ महिला मण्डल अध्यक्ष अलका जगताप, मीना शिंदे, रोहिणी भौंसले, कल्पना जाधव, मंजू तापकीर, साधना काले सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया