अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

  • 3 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए


 
भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी दल ने दिनांक 01.02.2025 को देवास शहर में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें प्रताप नगर,हरिओम नगर,रेल्वे पटरी के पास संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई जिसमें 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ,600 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ तथा लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए,जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 66000 रुपए है ।




             आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ,प्रेम यादव , आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक सैनिक किशोर सिसोदिया अनिल चोहान,अनिल ककोड़िया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा