देवास जिले की सहकारी संस्थाएं जो कार्यशील नहीं है उनका पंजीयन निरस्त कर सम्पत्ति राजसात की जायेगी....

 
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
देवास जिले की सहकारी संस्थाएं जो कार्यशील नहीं है उनका पंजीयन निरस्त कर  सम्पत्ति राजसात की जायेगी 
---------



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 15 मार्च 2025/ उपायुक्त सहकारिता देवास ने बताया कि अब उन सहकारी संस्थाओं पर कठोर कार्यवाही की जावेगी , जो अपना कार्य उपविधि अनुसार नहीं कर रही है या जिन संस्थाओं ने इनके पंजीयन के बाद से ही कार्य बन्द कर रखा है । समीक्षा के दौरान उपायुक्त सहकारिता जिला देवास द्वारा परिसमापकों को निर्देश दिये है कि सभी संस्थाओं के पंजीयन निरस्ती के प्रस्ताव प्रस्तुत करें , जो कार्यशील नहीं है । बताया गया है कि ऐसी संस्थाओं में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मर्या पुरा , चिल्खी , करनाखेड़ी , सुलगांव , पटरानी , खोखरिया , दतोत्तर , पोलायजागीर , पत्थरगुराड़िया बरोठा , रहमानपुरा , जानसूर बामनीखुर्द , बिल्लोदा , बामनीबुजुर्ग , शेरगुना , भुवाना , पिपल्दा , बांगर , रेवाड़ी , बापल्या , चिचली , सन्नौद , खुड़गांव,  मेलपिपल्या , महिगांव जियागांव , जनोईखेड़ी खुड़गांव, भीलखेड़ी , जूनापानीबुजुर्ग , गनोरा , गाड़ागांव , कांकरिया , रिजगांव बिजलगांव , देवला , देवनगर , उदयनगर , करोंदमाफी , तुरनाल , भिलाई , ओढ़नी , पलासी, महूड़िया , डापकाखेड़ा , गोरबा , सिरोल्याखुर्द , कांछीगुराड़िया , घटियाभाना , बरबईखेड़ा , मोरूखेड़ी , कवलासा , आनंदनगर , 




पाटाखाल अम्बेडकर महिला दुग्ध सस्था पिपलरावा , अचलूखेड़ी , सादीपुरा , कोपला , करोंदबुजुर्ग , गुडबेल , नांदोन , डोकाकुई , बावड़ीखेड़ा , मोरूखेड़ी , भूतियाखुर्द , जगदीशपुरा , खजूरियाकंका , साख संस्थाओं में कुलदीप सह संस्था मर्या . देवास , सांईलक्ष्मी साख , स्टेण्डर्ड मिल कामगार साख एस कुमार सिनफेब्स साख नवजागृति साख सहयोग साख , स्टीलट्यूब साख गजरा विव्हेल कर्म . साख , रतन श्री साख . एस एण्ड गियर्स साख , एम पी साख , जिला राजस्व तृतीय , चतुर्थ साख देवास एवं शिक्षक साख लोहार्दा स्वायत्त शासन साख सोनकच्छ , शहरी उपभोक्ता भण्डारों में भारतीय सह भण्डार मर्या देवास , विश्वास भण्डार , दूर्गेश्वरी भण्डार , वैदिक भण्डार , श्री आनन्द महिला भण्डार देवास प्रियदर्शिनी भण्डार , न्यू आदर्श भण्डार सोनकच्छ इसी प्रकार बीज सहकारी संस्थाओं से मां उमिया बीज उत्पा.सह.संस्था मर्या भमोरी , श्रीराम बीज सामगी , मुस्कान बीज खारपा , जय बलराम बीज नामनपुर , दयाल बीज क्षिप्रा , नवजागृति बीज सोनखेड़ी , आदर्श किसान बीज अजनास , वसुन्धरा बीज खूटखेड़ा , बलराम बीज चौबाराजागीर , चामुण्डा फल साग सब्जी भौरासा , देवश्री फल साग सब्जी मुरम्या , चर्मकार सह संस्था गंवर्धपुरी , श्री जी चर्मकार देवास , चर्मोद्योग नागदा , चर्मोद्योग जामली , मस्त्योद्योग संस्था किटी कोठड़ा , गणेश सिंचाई सुकल्या , सिंचाई किलोदा , अन्त्व्यवसायी सरस्वती रेत खदान देवमुण्डला , अन्त्व्यवसायी वीर बजरंग यातायात टोककला , अन्त्यव्यवसायी गायत्री रेत खदान गांगरदी , जय प्रकाश श्रमिक देवास , हाथकरघा बुनकर शिक्षार्थी बुनकर , महाराजा अग्रसेन शीत गृह देवास प्रमुख है ।



यह कार्यवाही इतने बड़े स्तर पर पहली बार की जा रही है । इन सभी संस्थाओं के प्रबन्धको को भी निर्देश जारी किये है कि कार्यशीलता अथवा पंजीयन निरस्ती बाबद् प्रस्ताव परिसमापकों के माध्यम से जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें । आदेश की अवज्ञा करने संबंधी संस्थाओं की सम्पत्ति एवं बैंक में राशि राजसात करने की कार्यवाही भी की जा सकती है । इन संस्थाओं के सदस्यों को अपनी अंश राशि अथवा अन्य राशि चाहिए हो तो वह परिसमापक से या उपायुक्त सहकारिता से सम्पर्क कर सकता है । 25 मार्च तक यह कार्यवाही पूर्ण की जानी है ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा