उज्जैन के खाचरोद तहसील नगर पालिका परिषद में भयंकर हंगामा
भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। उज्जैन के खाचरोद तहसील में भयंकर हंगामा के खाचरोद नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन निरस्त हुआ। बीजेपी पार्षदों ने की सीएमओ अधिकारी से धक्कामुक्की
आज नगर पालिका परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा की अध्यक्षता में किया गया
आज नगर पालिका परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका खाचरोद के द्वारा किया गया था जिसमें 21 पार्षदों में से 16 पार्षद उपस्थित रहे जिसमें करीब 93 लाख के बजट नगर पालिका खाचरोद द्वारा पास होना था परन्तु सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी पार्षदों ने जमकर हंगामा कर दिया हंगामा इतना गंभीर हो गया की बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई बजट में कुल 17 बिंदु रखे गए थे जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 5 और 16 में सौंदर्यकरण करना सहित आने वाली चैत्र नवरात्रि में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले सहित स्वीकृति बजट 2025,26 में सम्मिलित किए गए थे
परंतु बैठक प्रारंभ होते ही बिना कोई बजट चर्चा के बीजेपी सहित 10 पार्षदों बहुत एक से 16 बिंदुओं को गिरा दिया और बजट सम्मेलन में पास नहीं होने दिया
अध्यक्ष गोविंद भरावा का कहना था
की जिस तरह आज बीजेपी पार्षदों ने बिना कोई चर्चा किए सम्मेलन में हंगामा किया इससे ये साबित होता है बीजेपी पार्षद नगर में कोई विकास करवाना ही नहीं चाहते इस लिए उन्होंने सभी प्रस्तावों को गिरा दिया
वही विपक्ष का कहना था की
इस घटना पर बीजेपी पार्षदों का कहना था की हमारा विरोध भ्रष्टाचार के खिलाफ है पक्षपात के खिलाफ है और हमारा विरोध शासकीय धन की बर्बादी के खिलाफ है जो बिंदु बैठक में लाएं गए वो सिर्फ हित लाभ के लिए थे सिर्फ एक बिंदु जो जन हित में था उसे हमने पास किया है
वही अध्यक्ष का कहना था की अगर हमारे द्वारा किसी भी भ्रष्टाचार साबित हो तो जांच करवाएं इस तरह हंगामा क्यों



Comments
Post a Comment