श्री योग माया मंदिर में उत्साह से मनाया फाग उत्सव

- विधायक संग महिलाओं ने खेली फूलों से होली



भारत सागर न्यूज/देवास। रविवार को मोती बंगला शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महिलाओं ने माताजी का पूजन किया। तत्पश्चात राधाकृष्ण प्रतिमाओं का श्रृंगार कर पूजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, सामाजिक समरसता मंच के अमरदेव सिंह ठाकुर, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, आर.पी. मिश्रा, संजय शुक्ला, विजय गेहलोद उपस्थित थे।



अतिथियों का स्वागत समिति की संयोजक रीता विमल शर्मा ने किया। इस दौरान भजन गायिका संस्कृति पगारे ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर महिला मंडल की सदस्यों ने नृत्य किया। साथ ही करीब 5 क्विंटल फूलों व गुलाल से होली खेली गई। फाग उत्सव में राधाकृष्ण एवं शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला संगठन, लायंस क्लब, ब्राह्मïण समाज सहित वार्ड 26 की महिलाएं उपस्थित थी।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा