कल मनेगा रंग पंचमी का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ।

-डेढ़ हजार का पुलिस बल तैनात होंगा 



भारत सागर न्यूज/उज्जैन। कल रंग पंचमी पर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिस का बल तैनात रहेगा। वहीं ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से भी उपद्रवियों पर नजर रखी जाएगी।



कल शहर में रंग पंचमी का पर्व घूम घाम से मनाया जायेगा। पुलिस ने इसके लिए एक अलग से प्लान बनाया है। जिसके तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए डेढ़ हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से उपद्रवियों पर नजर रखी जाएगी। वहीं रंग पंचमी के अवसर पर डेढ़ दर्जन से अधिक ग़ैर भी निकलेगी। 




इसके लिए भी अलग से प्लान बनाया गया है। इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम को निकलने वाले महाकाल घ्वज चल समारोह में शामिल होंगे। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि रंग पंचमी पर्व को देखते हुए शहर में फ्लेग मार्च निकालकर लोगों से शांति पूर्ण तरीके से रंग पंचमी पर्व मनाने की अपील की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा