देवास में देवास-इंदौर रोड पर रामनगर से बावडिया ( सनसिटी ) तक निर्मित ब्रिज 23 अप्रैल से यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू किया जाएगा।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास 



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 18 अप्रैल 2025/ ईई  पीडब्ल्यूडी ब्रिज ने बताया कि देवास शहर में रामनगर से बावडिया ( सनसिटी ) पर निर्मित फ्लाई ओव्हर पर हो रही दुर्घटना को रोकने हेतु यातायात सडक सुरक्षा समिति देवास की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार फ्लाय ओव्हर पर डिवाइडर बनाकर यातायात को सुचारू रूप से चलाने हेतु अस्थाई रूप से बंद किया गया था , 



साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात सुरक्षा उपायों हेतु मेनिट भोपाल से ओपिनियन ली गई , तदानुसार फ्लाय ओव्हर पर कार्य कराया जा रहा है , कार्य शीघ्र पूर्ण कर यातायात के लिए  23 अप्रैल 2025 बुधवार से फ्लाय ओव्हर को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा ।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन