देवास: गंगा निकेतन कॉलोनी में चोरी, सुनसान मकान को बनाया निशाना !




भारत सागर न्यूज/देवास। गंगा निकेतन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सुनसान मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह मकान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।



जानकारी के अनुसार, मकान मालिक रामचरण, जो कि डिफेंस आर्मी में कार्यरत हैं, अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान में घुसकर टीवी और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह पड़ोसियों के माध्यम से चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।




सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। 



फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा