उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर ठगी का शिकार बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। ताजा मामले में एक और भक्त को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है। ये ठग पिछले आठ महीनों से सक्रिय हैं और एक फर्जी वेबसाइट के जरिए माहेश्वरी एवेन्यू होटल के नाम पर देशभर के भक्तों को ठग रहे हैं। पीड़ितों को फर्जी बुकिंग के बाद होटल के बिल की हूबहू सॉफ्ट कॉपी भेजना,, इनकी ठगी के तरीके को और भी शातिर बना देता है। 



अभिषेक सिंह नाम के एक श्रद्धालु को होटल बुकिंग के नाम पर 5100 रुपये की चपत लगी। अभिषेक ने 13 अप्रैल को ऑनलाइन बुकिंग की थी और जब वे आज दर्शन के लिए यहाँ पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। होटल मैनेजर अंकित प्रजापत ने बताया कि हर हफ्ते कोई न कोई भक्त ठगी का शिकार हो रहा है। 




हमारे पास शिकायतों का ढेर लग गया है। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है 




और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी भी अनजान वेबसाइट पर भरोसा न करें और बुकिंग करने से पहले होटल से सीधे संपर्क करके पुष्टि जरूर करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन