सड़कों पर घूमते फिरते हैं सांड, आमजन परेशान

 प्रेस नोट।




भारत सागर न्यूज/शाजापुर। शाजापुर जिले में आजकल सांडों को हर जगह घूमते हुए देखा जा सकता है। जिससे कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। वार्ड नंबर 24 के रहवासी चेतन्य राव बाघ ने बताया कि मोहन भाई काम्प्लेक्स के पास भट्ट मोहल्ले में सांडों के होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चे भी खेलने के लिए बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने बताया कि इन सांडों को कहीं पर भी घूमते हुए देखा जा सकता है। 



जिसके कारण रहवासी एवं छोटे-छोटे बच्चे परेशान बने हुए हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद से इन सांडों को गोशाला में भेजने की मांग की है। 



जिससे कि रहवासी एवं छोटे-छोटे बच्चे सुरक्षित बने रहे। एवं कभी कोई अनहोनी घटना ना घटे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन