प्रथम खेलों इंडिया बीच गेम्स में पेंचक सिलाट खिलाडिय़ों ने बिखेरी चमक

- 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित 5 पदक जीते



भारत सागर न्यूज/देवास। केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन एवं दीव के दीव शहर में घोघला बीच पर आयोजित हुए प्रथम खेलों इंडिया बीच गेम्स 2025, दीव में मध्य प्रदेश के पेंचक सिलाट खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल से चमक बिखेरी। 




पेंचक सिलाट खिलाडिय़ों ने 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीतकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। उक्त जानकारी देते हुए पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार एहमद शेख एवं सचिव अभय श्रीवास ने बताया 




कि प्रथम खेलों इंडिया बीच गेम्स 2025, दीव में मध्य प्रदेश ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 5 पदक पेंचक सिलाट खिलाडिय़ों ने जीते । 6 पदकों के साथ मध्य प्रदेश पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा।



पदक विजेता खिलाडिय़ों के नाम :-

1)
महेंद्र स्वामी, इंदौर ने  टेंडिंग इवेंट 85 से 90 कि.ग्रा. में  स्वर्ण पदक

2) अजय कैला, रीवा ने टेडिंग इवेंट 70 से 75 कि.ग्रा. में  स्वर्ण पदक

3) भूमिका जैन, देवास ने टुंगल इवेंट में  रजत पदक

4) दिशा रेड्डी, देवास ने सोलो में  रजत पदक


5) अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल, जबलपुर ने रेगू इवेंट में कांस्य पदक जीता। साथ ही हर्ष जयसवाल, प्रांजल बुडानिया, ऋषभ जयसवाल देवास, आसिफ अली, निहारिका राजपुरोहित भोपाल, अमित रजक सतना, हिमांशी जाट इंदौर का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 



टीम के साथ अबरार एहमद शेख देवास, आशु कुमार भोपाल, जेनब खान देवास गए थे। मप्र के अंतरराष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास देवास एवं विनीता रैकवार भोपाल निर्णायक मंडल में शामिल थे। 
 

खिलाडिय़ों के श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने पर खेल एवं यूवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह 

देवास पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोत, मप्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग, देवास खेल एवं युवा कल्याण विभाग आदि ने अपनी और से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन