बाबा महाकाल की शरण में... गोल्डन मेन ने किए दर्शन।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। देश भर में गोल्डन मेन के नाम से प्रसिद्ध सन्नी नानाराम वाकचौरे ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की ।
बता दें कि मूलतः पूना के रहने वाले सन्नी वाकचौरे देश भर में गोल्डन मेन के नाम से जानें जाते हैं।वे हमेशा कई किलो सोना शरीर पर पहने रहते हैं।
आज वें शाम को उज्जैन आयें इस दौरान उन्होंने गले एवं हाथ में साढ़े आठ किलो सोने के जेवरात पहन रखे थे।
इसे भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हाटपीपल्या में
निजी सुरक्षाकर्मियों से घिरे गोल्डन मेन सन्नी सीघे महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने जल द्वार से चोखट पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद मिडिया से बातचीत करते हुए सन्नी वाकचौरे ने कहा कि वे टीवी शो बिग बॉस के अलावा फिल्म में भी काम कर चुके हैं और बाबा महाकाल के अनन्य भक्त है।






Comments
Post a Comment