नगर में निकली तिरंगा यात्रा सांसद उल्टा झंडा लेकर नगर में घूमते रहे
- कांग्रेस ने साधा निशाना कहा सांसद जी को ये भी नहीं पता की झंडा कैसे लेकर चलना है।
भारत सागर न्यूज/खाचरोद ( संजय शर्मा )। खाचरोद नगर में ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर नगर में सैनिकों के सम्मान में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नागदा विधायक तेज़बहादुर सिंह चौहान सहित उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए
थे।
नगर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में सांसद जी देश का झंडा लेकर आगे आगे चल रहे थे परंतु सांसद जी झंडा कैसे लेकर चलना है ये भूल गए और हाथ में उल्टा झंडा लेकर नगर से निकले हास्यास्पद बात यह रहे की किसी भी कार्यकर्ता की झंडे पर नहीं पड़ी और सांसद जी झंडा उल्टा उठाए घूमते रहे
जिससे विपक्ष को निशाना साधने का मौका मिल गया और सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने कमेंट्स करते हुए पूछ लिया की ये उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया जी है जिन्हें ये भी नहीं पता की झंडे को किस तरह पकड़ा जाता है।





Comments
Post a Comment