ग्राम पंचायत कमेड में भ्रष्टाचार ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत पर प्रदर्शन मोदी का मुखड़ा लगाकर पहुंचे ग्रामीण...

- ग्राम पंचायत कमेड में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पंचायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन कर प्रदर्शन किया इस दौरान संबंघित अधिकारी को ज्ञापन भेंट किया गया। 



भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। उज्जैन जिले की घटिया तहसील की ग्राम पंचायत कमेड में दबंगों द्वारा किये जा रहें भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले दो सालों से लगातार आवाज उठाई जा रही है। 



लेकिन इस दिशा में आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। लिहाजा नाराज ग्रामीण  आज एक बार फिर लामबंद होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन कर जिला पंचायत कार्यालय उज्जैन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 



ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत कमेड में दबंगों द्वारा सरपंच से अनुबंध कर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वहीं करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है। इन्हीं सब शिकायतों को लेकर जिला पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की गई।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन