खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन / परिवहन पर कार्रवाई कर दो जेसीबी मशीन, एक डम्पर व दो ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त की.........

वाहनों के मालिक/ चालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया.... 




भारत सागर न्यूज/देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध  उत्खनन, परिवहन करने वालों पर लगातार कारवाई की जा रही है 
 
इसी कड़ी में मंगलवार को खनिज विभाग ने अवैध उत्खन्न एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन, एक डंपर एवं दो ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त किए। 


खनिज अधिकारी श्रीमती रश्मि पाण्डेय ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम नावदा-टोंकखुर्द की पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाना टोंकखुर्द की अभिरक्षा में रखा गया।
 
सोनकच्छ के बीसाखेडी से शासकीय भूमि पर एक जेसीबी मशीन, डम्पर और रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाना सोनकच्छ की अभिरक्षा में रखा गया गया। उन्होंने बताया कि उक्त वाहनों के मालिक/वाहन चालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा