उज्जैन में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स शॉप पर चोरी, सवा लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ




भारत सागर न्यूज देवास/उज्जैन के टावर चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुकान पर शनिवार की बीती रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 



दुकान मालिक दीपक बेलानी के पिता त्रिलोक बेलानी ने बताया कि माल खरीदी-बिक्री की लगभग सवा लाख रुपए की नकदी गल्ले में पड़ी थी, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।




माधव नगर पुलिस ने बताया कि टाइम हेडक्वार्टर होटल के नीचे दीपक बेलानी की दुकान है, जहां पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम के पार्ट्स बेचे जाते हैं। शनिवार की बीती रात 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि चोर शटर का ताला उचका कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।


दुकान मालिक दीपक बेलानी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के पार्ट्स बेचने का काम किया जाता है, ऐसे में इलेक्ट्रीशियन और उनके हेल्पर भी दुकान में आते-जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनमें से ही किसी ने दुकान में आने वाले रुपयों की जानकारी रखी है और मौका पाकर बीती रात चोरी की गई है।



माधव नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। पुलिस चोरों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन