चाकूबाजी से नागदा में युवक की जान गई, करणी सेना ने बुलडोजर कार्रवाई की रखी मांग।




भारत सागर न्यूज/नागदा। नागदा में आज दिनदहाड़े खाचरोद नाके पर हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर को दहला दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक तरुण सिंह भाटी, जो दयानंद कॉलोनी का निवासी था, 



उसे तत्काल उपचार के लिए नागदा के जनसेवा अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 



पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़े : जनता को नहीं मिल रहीं सुविधाएं, कांग्रेस पार्षदों का नगर निगम पर हमला!

इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने नागदा थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। 




करणी सेना ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की है।



फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा