" जिले ग्राम नीमगोया बागली में युवती का अपहरण, परिजनों ने लगाया पड़ोसी युवक पर आरोप"
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला देवास के ग्राम नीमगोया बागली से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीडि़ता की मां नानकी बाई ने पुलिस अधीक्षक देवास को शिकायती आवेदन देकर अपनी पुत्री संजना के अपहरण की जानकारी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता की मां नानकी बाई, जो ग्राम नीमगोया की निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि 12 जून को पड़ोस में ही रहने वाला युवक पंकज, पिता महेश, अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री संजना को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन युवती का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। युवती की माँ ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है और एक दस वर्ष का छोटा बालक है। नानकी बाई के अनुसार, घटना की जानकारी उन्होंने थाना बागली में भी दी, लेकिन अब तक न तो युवती का कोई सुराग लग पाया है और न ही पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
युवती की माँ ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर मांग की है कि उनकी पुत्री की शीघ्र तलाश की जाए तथा पंकज और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर चिंता जताई है और पुलिस से त्वरित जांच की मांग की है।



Comments
Post a Comment