वरिष्ठ वालिवाल खिलाड़ी ललित भंडारी का मैदान पर हुआ गरिमामय स्वागत....!

 



भारत सागर न्यूज/देवास। 27 जून 2025 स्थानीय इंडोर वॉलीबॉल फीडर सेंटर, श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम, भोपाल चौराहा स्थित ग्राउंड पर आज वालिवाल जगत के प्रतिष्ठित नाम, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर एवं वरिष्ठ खिलाड़ी ललित भंडारी का गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ललित भंडारी ने वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देने के साथ-साथ वालिवाल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। 





वे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उनके मैदान में आगमन पर वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने पुष्पमालाएं, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में शहर के अनेक प्रमुख खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने  भंडारी के खेल और सेवा क्षेत्र में योगदान की सराहना की और उनके साथ जुड़ी पुरानी स्मृतियों को साझा किया। 





वक्ताओं ने कहा कि भंडारी जैसे अनुशासित और समर्पित खिलाड़ियों का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहेगा।




समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी धर्मेन्द्र ठाकुर, जीतेंद्र पवार, प्रवीण भावस्कर (रिंकू), कादिर खान, सलमान बेग, गोलू वर्मा, समीर खान, नवीन सोलंकी, राहुल जाट, कामिल खान, मयंक संघिया, यश संघिया, राजू जी, मनीष देवड़ा, संदीप जाधव, तन्मय मेहता, हेमेंद्र चीकू, आकाश खोडे, शाहरुख बैग, प्रशांत गहलोत, प्रांजल अग्रवाल, अक्षत, गौरव, समीर, अमीर सानिध्य, युवराज सहित अनेक खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कोच प्रमोद चौहान, शैलेन्द्र चौहान एवं अर्जुन सोलंकी ने भी ललित भंडारी का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जीतेंद्र पवार और मयंक संघिया ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का अवसर नहीं बल्कि 




नई पीढ़ी को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा की भावना से जोड़ने का एक माध्यम है। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल पडियार ने किया और समापन पर सभी उपस्थितजनों ने ललित भंडारी के स्वस्थ, दीर्घ एवं ऊर्जावान जीवन की कामना की।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन