हिमाचल के राज्यपाल उज्जैन आयें .....
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी आयें......
बाबा महाकाल के दर्शन किये-
भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरीजी महाराज ने आज बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इसी तरह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरीजी महाराज ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किये।
इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति द्वारा
राज्यपाल और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का सम्मान किया गया।
Comments
Post a Comment