देवास में मानवता की मिसाल, यूथ फाउंडेशन का अनूठा सेवा अभियान.....!






भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास शहर की सामाजिक संस्था "देवास यूथ फाउंडेशन" निरंतर नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटी हुई है। संस्था के कार्यों से आज शहर का शायद ही कोई व्यक्ति अनभिज्ञ हो। फाउंडेशन के सदस्य जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और अपने अलग अंदाज व समर्पण के साथ समाज सेवा करते हैं। 





हाल ही में संस्था द्वारा बस्तियों में रह रहे जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों को नि:शुल्क कपड़े वितरित किए गए, जिससे इन लोगों को राहत मिली और उनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई। देवास यूथ फाउंडेशन की पहचान केवल सेवा से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी निरंतर प्रयास कर रही है। 


फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक बगवाना के नेतृत्व में विनीत गुप्ता, शुभम सोनी, विनोद परमार, कल्पना परमार, विशाल सिंह सोलंकी, निकिता बगवाना सहित पूरी टीम हर कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण से अंजाम दे रही है। 




यह सभी सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। संस्था की ओर से रोजाना जरूरतमंद लोगों तक भोजन भी पहुंचाया जा रहा है, जिससे कई परिवारों को सहारा मिला है। यह कार्य न केवल मानवता का परिचायक है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का प्रयास भी है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि जो भी काम किया है, आगे भी पूरी निष्ठा और नि:स्वार्थ भाव से करते रहेंगे, यही उनका लक्ष्य है।




देवास यूथ फाउंडेशन का यह सेवा भाव अन्य संस्थाओं और नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत है। यदि समाज के सभी लोग इसी तरह एकजुट होकर कार्य करें, तो निश्चित ही हम सभी मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !