देवास में पर्यावरण जागरूकता की नई पहल, टेकरी पर बेलपत्र रोपण से अभियान प्रारंभ......

 माता टेकरी पर बेलपत्र के पौधे रोपित कर वृहद पौधारोपण अभियान की हुई शुरुआत। 



भारत सागर न्यूज/देवास। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में देवास में एक सराहनीय पहल की गई। श्रीजी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा मंगलवार को वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत मां चामुंडा की पवित्रटे करी से की गई। 




इस अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने बेलपत्र वाटिका स्थापना की दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए माता टेकरी पर 5 बेलपत्र के पौधे रोपित किए। पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के सदस्य चंद्रकांत नीमा, पदम सिंह पवार, अर्जुन सिंह सोलंकी, गुलाब सिंह सहित अन्य श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी मौजूद रहे। समिति के सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति द्वारा वर्षभर पौधारोपण किया जाता है। 

इस वर्ष भी वर्षा ऋतु की शुरुआत माता टेकरी से कर विशेष महत्व की जगहों को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया है। मोदी ने बताया कि शंखद्वार से लेकर रपट मार्ग तक पूरे माता टेकरी परिसर में बेलपत्र के पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही आगामी सावन माह में देवास के विभिन्न मंदिरों में जाकर बेलपत्र पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा। यह कार्य धार्मिक आस्था से भी जुड़ा है, क्योंकि बेलपत्र का विशेष महत्व भगवान शिव की उपासना में होता है। 




समिति के अध्यक्ष रूक्मणि परमार ने जानकारी दी कि समिति का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि जनजागरूकता फैलाना और समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना भी है। इसके तहत समिति देवास जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर गुरु की स्मृति में श्रीजी बेलपत्र वाटिका का निर्माण भी करेगी। 

यह भी पढ़े - सिंहस्थ-2028: सुपरविजन कमेटी ने उज्जैन जिले के 25 कार्यों सहित कुल 40 प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी 

समिति के इस अभियान को शहरवासियों द्वारा सराहना मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक लोग इस पहल से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !