भक्ति संगीत, नाटिका और प्रसादी संग निकलेगी देवास में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा!

-देवास में 30 जून को निकलेगी श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा





भारत सागर न्यूज/देवास। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) देवास द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 30 जून 2025, सोमवार को किया जाएगा। यह दिव्य यात्रा दोपहर 3 बजे रामेश्वर धाम मंदिर, राम नगर, ए.बी. रोड, देवास से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर सम्पन्न होगी। इस्कॉन देवास के प्रमुख आनंदमय प्रभु ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन परम पूज्य गुरुदेव महात्मा प्रभु जी के सानिध्य में एवं प्राणेश्वर दास प्रभु जी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।




इस रथ यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ जी की महिमा का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज को आध्यात्मिक दिशा की ओर प्रेरित करना है। 

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश में रेत खनन पर तीन महीने की रोक, 1 जुलाई से लागू!

यात्रा का मार्ग रामेश्वर धाम मंदिर से होते हुए सयाजी द्वार, तहसील चौराहा, नॉवेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा, शालिनी रोड और तुकोगंज रोड से होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगा। 



इस भव्य आयोजन में श्रद्धालु भक्तों को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराने हेतु सुंदर भक्ति संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटिकाएं, बच्चों की गतिविधियाँ और आध्यात्मिक साहित्य से युक्त पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे।



यात्रा के समापन स्थल पर बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी और भक्तों के लिए उद्बोधन एवं प्रसादी का भी विशेष रूप से आयोजन किया गया है। इस्कॉन देवास की ओर से समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुजनों से अपील की गई है कि वे इस पावन रथ यात्रा में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भगवान श्री जगन्नाथ जी की दिव्य कृपा का अनुभव करें।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा