135000 की अवैध मदिरा जब्त, देवास में रात्रिकालीन छापेमारी से हड़कंप....





भारत सागर न्यूज/देवास। , 24 जुलाई 2025। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। 





इसी क्रम में 24 जुलाई की रात को देवास शहर में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।




कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति जुपिटर स्कूटर (क्रमांक एमपी 41 जेड ए 7367) से 20 लीटर हाथ भट्टी शराब ले जा रहा था, 


जबकि दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 09 एनएन 5095) पर एक पेटी देशी मदिरा प्लेन (50 पाव) का परिवहन करता पाया गया। 




इसके अतिरिक्त वी.के. रेस्टोरेंट बायपास क्षेत्र से 20 पाव देशी मदिरा और 48 कैन बीयर भी जब्त की गई। इस पूरी कार्रवाई में कुल 3 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए हैं और प्रकरणों की विवेचना जारी है।




जब्त की गई मदिरा और वाहनों का कुल बाजार मूल्य लगभग ₹1,35,000 आंका गया है। आज की कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक आशीष, निहाल खत्री, सैनिक किशोर सिसोदिया,




अनिल चोहान और अनिल अकोडिया की सक्रिय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा