देवास में दत्त उपासक मंडळ का भव्य आयोजन प्रारंभ। 225 साधकों का अनुपम संगठित पाठ.....




भारत सागर न्यूज/देवास। दत्त उपासक मंडळ, देवास द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सामूहिक ग्रंथ पारायण सप्ताह का 12वाँ आयोजन 12 से 20 जुलाई 2025 तक गीता भवन, स्टेशन रोड, देवास में संपन्न होगा। इस वर्ष विशेष बात यह है कि 225 साधक एक साथ  गुरुचरित्र एवं गजानन विजय ग्रंथ का पाठ करेंगे। 





इन साधकों में महाराष्ट्र और कर्नाटक से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे। आयोजन की शुरुआत 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे देवता स्थापना से होगी। इसके पश्चात सचिदानंद भजन मंडळी का भजन सत्र तथा ह. भ. प. सौ संगीताताई सुपेकर का भावपूर्ण कीर्तन संपन्न होगा। 




13 से 15 जुलाई तक पुणे से पधारी ह. भ. प. सौ नम्रता व्यास निमकर कीर्तन सेवा देंगी। 16 जुलाई को बाल कीर्तनकार ह. भ. प. चि. रघुराज निमकर का कीर्तन होगा, जो विशेष आकर्षण रहेगा। 17 व 18 जुलाई को ह. भ. प. हर्षद बुवा जोगळेकर, पुणे द्वारा आध्यात्मिक कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। 


19 जुलाई को सुबह  दत्तयाग का आयोजन होगा तथा शाम को नवोदित गायक चि. कार्तिक प्रशांत जोशी का भाव-भक्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 





समापन समारोह 20 जुलाई को सुबह 10 बजे संत उद्बोधन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। आयोजन में इंदौर, नाशिक, बांगर सहित विभिन्न स्थानों से कई प्रतिष्ठित संत महात्मा उपस्थित रहेंगे।दत्त उपासक मंडळ के अनिल बेलापुरकर ने सभी श्रद्धालु भक्तों से इस भक्तिमय आयोजन में सहभागी बनने और अध्यात्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा