देवास में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 3 प्रकरण दर्ज!




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 




इसी क्रम में 7 जुलाई 2025 को आबकारी वृत्त देवास 'ब' द्वारा प्रतापनगर और शहर क्षेत्र में गश्त कर अवैध शराब निर्माण और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान जमीन में गाड़े गए 900 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया, साथ ही 20 पाव देशी मदिरा प्लेन और 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। 




कार्रवाई के तहत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 


जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹93,500 आंका गया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक अरविंद जिनवाल, आशीष, सैनिक किशोर, अनिल चोहान और अनिल शामिल रहे। 




विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि अवैध मदिरा के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन