कलेक्टर की अपील: सभी लम्बित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से करें निवारण ।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न।





भारत सागर न्यूज/देवास। 15 जुलाई 2025 को कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित बैठक आयोजित की गई। 





बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द  संजीव सक्सेना, और अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।






बैठक के दौरान, कलेक्टर ऋतुराज  सिंह ने मूंग उपार्जन कार्य एवं संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कृषि विभाग को भी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।






कलेक्टर ने भारत सरकार से आने वाले पत्रों पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश देते हुए टीएल प्रकरणों के निराकरण की महत्ता पर जोर दिया। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि टीएल में मार्क किए गए प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। इसके साथ ही, कलेक्टर ने डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लिए रूट प्लान बनाने और विद्यार्थियों के इनरोलमेंट की प्रक्रिया को शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। 





उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक बैठकें आयोजित करने और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश भी दिया। 



सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए, कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को प्राथमिकता से लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों की रैकिंग में सुधार लाने के लिए भी कड़ी चेतावनी दी गई। 





कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि किसी भी विभाग का प्रदर्शन C और D ग्रेड में नहीं होना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को लम्बित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा