धाकड़ समाज का शपथ समारोह संपन्न, देशभर से जुटे समाजजन ।
भारत सागर न्यूज/खाचरोद (संजय शर्मा 9424850595)। खाचरोद स्थित धाकड़ धर्मशाला में रविवार को धाकड़ समाज द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस समारोह में देशभर से समाज के लोग उपस्थित रहे और नव नियुक्त पदाधिकारियों को समाज के प्रति निष्ठा और सेवा भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में नागदा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, तराना विधायक महेश परमार सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खाचरोद निवासी संजय नाडेडा ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण।
यह भी पढ़े :- शराब के पैसों को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल...!
समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि धाकड़ समाज देशभर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर आयोजन करता है,
और इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से समाजजनों की उपस्थिति इसका प्रमाण है। समाज के इस एकजुट और संगठित रूप ने भविष्य में समाजहित में ठोस कार्यों की आशा को और मजबूत किया है।




Comments
Post a Comment