देवास आबकारी विभाग की छापेमारी, कार से लाखों की देशी शराब बरामद...!





भारत सागर न्यूज/देवास । देवास जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।




इसी क्रम में 19 जुलाई 2025 की रात आबकारी वृत्त सोनकच्छ की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पांदा से नेवरी फाटा रोड पर एक वेगनार कार से अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्राम पांदा के पास पॉवर ग्रिड के सामने कार क्रमांक एमपी 09 ZE 8775 को रोककर तलाशी ली गई। 




जांच के दौरान गाड़ी की डिक्की से 09 पेटी देशी मदिरा प्लेन पाव, कुल 72 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। कार का चालक लाखन, निवासी ग्राम महुड़ी, थाना भोरसा, जिला देवास को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें - सोनकच्छ में ढाबों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 85 हजार की सामग्री जब्त ....!

उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 




जप्त की गई मदिरा एवं वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग 4,33,000 रुपये आंका गया है। इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक आशीष, अरविंद जिनवाल, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चोहान और अनिल अकोड़िया की सक्रिय भूमिका रही। विभाग की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा